विज्ञापन

कुचामन : निकाय चुनाव हेतु भाजपा उम्मीदवारों के आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ, चुनाव प्रबंधन समिति का गठन

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 21-Aug-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म वितरण एवं जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं एवं इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि 21 अगस्त 2026 से 23 अगस्त 2026 तक भाजपा कार्यालय, कुचामन सिटी में प्रातः 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक आवेदन फॉर्म प्राप्त एवं जमा किए जा सकेंगे। 

विज्ञापन

सभी इच्छुक कार्यकर्ताओं एवं उम्मीदवारों से निर्धारित समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर वार्डवार चुनाव प्रभारी एवं संयोजकों की नियुक्ति की गई तथा नगर निकाय चुनाव को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नगर निकाय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया।

 
विज्ञापन
इस दौरान  निकाय चुनाव समवयक भाजपा जिला उपाध्यक्ष नागौर देहात विजय सिंह पलाड़ा,देवीलाल ददरवाल, जिला महामंत्री नागौर देहात, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुचामन शहर राजेंद्र प्रेमपुरा, भाजपा कुचामन शहर अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत,जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सुरेश चकवाल पूर्व सभापति नगर परिषद कुचामनसिटी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुचामनसिटी राधेश्याम गट्टानी, 
मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुचामन शहर मूलचंद जी बागड़ा, मंडल महामंत्री सुशील काबरा, विक्रम राजोरिया, मंडल महामंत्री जसराज कड़ीवाल, गिरिराज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष किशन गुर्जर, मुकेश कुमावत, एससी मोर्चा जिला महामंत्री खेताराम कुमावत सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, वार्डवार जिम्मेदारियों तथा चुनाव प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती एवं समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News