विज्ञापन

फॉलोअप शिविर में नेत्र रोगियों को जांच कर दी दवाइयां

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 21-Aug-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट सेवा ट्रस्ट एवं लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट के तत्वाधान में रामअवतार सीताराम अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर के सहयोग से 12 अगस्त को आयोजित निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर मे ऑपरेशन करवाने वाले रोगियों का फॉलोअप शिविर अग्रवाल भवन में आयोजित किया गया। 

विज्ञापन

शिविर में शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर की टीम के अजित सिंह ने ऑपरेशन हुये रोगियों की जांच की तथा क्लब द्वारा सभी को निःशुल्क दवाइयां दी गई। सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष लॉयन राम काबरा ने रोगियों से कुशलक्षेम पूछी तथा जानकारी ली कि ऑपरेशन के बाद कोई दिक्कत तो नहीं है। 

विज्ञापन

अधिकांश रोगियों ने बताया कोई दिक्कत नहीं है। अब पहले से काफी बेहतर दिखाई दे रहा है। इसके लिए लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट एवं भामाशाह परिवार तथा चिकित्सक टीम का बहुत बहुत साधुवाद। रोगियों को 9 सितंबर को पुनः बुलाया गया है उस समय जांच कर चश्मे वितरित किए जाएंगे। सचिव लॉयन विष्णु मोयल, लॉयन मुरलीमनोहर स्नेही, मनोज आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।

 
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News