कुचामन नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गठित की कोर कमेटी
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Fri, 21-Aug-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। नगर परिषद कुचामन सिटी के आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के चयन, चुनाव संचालन तथा पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से कांग्रेस कोर कमेटी का गठन किया गया है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचामन सिटी के ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान ने कोर कमेटी के गठन की जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को शामिल किया गया है। यह कमेटी चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में समन्वय स्थापित करने के साथ ही पार्टी की चुनावी रणनीति को प्रभावी रूप से लागू करने में भूमिका निभाएगी।
कोर कमेटी में शामिल सदस्य
भंवर अली खान — ब्लॉक अध्यक्ष, कुचामन सिटी
उदय सिंह खारिया — ब्लॉक अध्यक्ष, नावां
सुतेदर सारस्वत — नगर अध्यक्ष, कुचामन सिटी
ईश्वर राम साहू — जिला महासचिव
बुद्धाराम चौधरी — जिला महासचिव
शेरखान — जिला उपाध्यक्ष
मुकेश कुमार कुमावत — प्रदेश महासचिव, ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस
आसिफ खान — पूर्व सभापति
हेमराज चावला — पूर्व उपसभापति
खेमाराम रणवा — वरिष्ठ कांग्रेसी
प्रभु राम बुगालिया — वरिष्ठ कांग्रेसी
गंगा सिंह चौहान — वरिष्ठ कांग्रेस नेता
चैन सुख सोलंकी — जिला सचिव
डॉ. नरेंद्र कुमार मोहनपुरिया — वरिष्ठ कांग्रेसी
मदन लाल कुमावत — मंडल अध्यक्ष, कुचामन ग्रामीण
कांग्रेस की इस कोर कमेटी के गठन को आगामी नगर परिषद चुनाव की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कमेटी द्वारा संभावित उम्मीदवारों के चयन से लेकर चुनावी गतिविधियों के संचालन और पार्टी के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर काम किया जाएगा।
ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।