विज्ञापन

कुचामन में DigiArch India 2026 की लॉन्चिंग, डिजिटल पोस्टर का विमोचन

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 13-Aug-2026

विद्यार्थियों को इनोवेशन और टेक्नोलॉजी मॉडल प्रदर्शित करने का मिलेगा मंच, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार और दिल्ली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भागीदारी का अवसर

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) शिक्षा नगरी कुचामन के स्टेशन रोड स्थित होटल युवान में गुरुवार को DigiArch India 2026 की लॉन्चिंग एवं डिजिटल पोस्टर विमोचन समारोह आयोजित किया गया। डिजाइन, क्रिएटिविटी, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को महानगरों से जोड़ते हुए क्षेत्र के विद्यार्थियों, व्यवसायियों, युवा उद्यमियों एवं आमजन को नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 15 एवं 16 सितंबर 2026 को दो दिवसीय राज्य स्तरीय DigiArch India 2026 प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

 

विज्ञापन

डिजिटल पोस्टर का किया विमोचन

कार्यक्रम में निजी शिक्षण संस्थान संगठन के अध्यक्ष गोविंद कुमार शेषमाओमप्रकाश कबरा एवं नवरत्न मोरवाल ने DigiArch India 2026 के डिजिटल पोस्टर का विमोचन किया। इसके बाद DigiArch से सौरव बंसल, फाउंडर Binary Digital ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यक्रम के विजन एवं मिशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में 50 से अधिक व्यवसायी, युवा उद्यमी, स्टार्टअप्स एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वेंडर्स अपने स्टॉल के माध्यम से उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से कुचामनवासियों को देश-विदेश एवं बड़े महानगरों में उपलब्ध आधुनिक उत्पादों, तकनीकों और सेवाओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा। साथ ही स्थानीय व्यवसायियों को नए बाजारों एवं व्यावसायिक अवसरों से जुड़ने का मंच मिलेगा।

 

विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिलेगा इनोवेशन दिखाने का अवसर

DigiArch से सी.आर. कुमावत, फाउंडर CAD Index ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से आगामी आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 एवं 16 सितंबर को होने वाली प्रदर्शनी में क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच और इनोवेशन प्रदर्शित करने का विशेष अवसर मिलेगा। शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी साइंस, इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी से जुड़े मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी में भाग ले सकेंगे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ग्रैंड प्राइज सहित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही चयनित विद्यार्थियों को दिल्ली में आयोजित होने वाली आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा। कुमावत ने कहा कि DigiArch India 2026 का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर प्रैक्टिकल नॉलेज, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ना है।

 

शिक्षण संस्थानों और व्यवसायियों ने जताई भागीदारी की प्रतिबद्धता

DigiArch से बी.एल. कुमावत, प्रबंधक CAD Index ने उपस्थित शिक्षाविदों, व्यवसायियों एवं अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते तकनीकी दौर में व्यवसायियों, विद्यार्थियों और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े लोगों को आधुनिक तकनीक एवं नए विचारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां युवा उद्यमियों को नई सोच विकसित करने और व्यवसाय के नए आयाम तलाशने के लिए प्रेरित करती हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रबंध सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। निजी शिक्षण संस्थान संगठन के अध्यक्ष गोविंद कुमार शेषमा ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी शिक्षण संस्थान आयोजन में भाग लेंगे और विद्यार्थी अपने इनोवेटिव मॉडल प्रदर्शित करेंगे। टैगोर शिक्षण संस्थान के प्रबंधक राजेश चौधरी ने DigiArch India 2026 को विद्यार्थियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया। मारवाड़ कॉलेज के प्राचार्य सीताराम कुमावत ने पाठ्यक्रम में इनोवेटिव एवं स्किल-बेस्ड कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि मॉडर्न एजुकेशन ग्रुप के कमलेश कुमार ने युवाओं को आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की भूमिका बताई।

प्रेस मीट में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा

कार्यक्रम के बाद आयोजित विशेष प्रेस मीट में शहर के विभिन्न मीडिया संस्थानों एवं मीडिया प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। इस दौरान DigiArch India 2026 के उद्देश्य, व्यवसायियों एवं स्टार्टअप्स की सहभागिता, विद्यार्थियों के इनोवेशन मॉडल, पुरस्कारों तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

आयोजकों ने बताया कि लॉन्चिंग एवं डिजिटल पोस्टर विमोचन के बाद अब 15 एवं 16 सितंबर 2026 को होने वाली दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम के अंत में सी.आर. कुमावत ने शिक्षाविदों, शिक्षण संस्थान संचालकों, व्यवसायियों, अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी प्रदर्शनी में भी सक्रिय सहभागिता की अपील की।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News