यात्रियों को बड़ी राहत: अजमेर–सीकर के बीच नई रोडवेज बस सेवा शुरू
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Fri, 17-Jul-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) के अजमेर आगार ने आमजन की मांग एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अजमेर–सीकर वाया मकराना, परबतसर, कुचामन (लोसल बाईपास मार्ग) पर नई रोडवेज बस सेवा शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। मुख्य प्रबंधक, अजमेर आगार की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह बस सेवा 17 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
नई बस सेवा शुरू होने से अजमेर, मकराना, परबतसर, कुचामन, लोसल और सीकर के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधी एवं सुविधाजनक परिवहन सेवा उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा अन्य यात्रियों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है।
यह रहेगा बस का समय
अजमेर से सीकर (वाया लोसल बाईपास)
अजमेर – सुबह 6:40 बजे
मकराना – 8:10 बजे
परबतसर – 9:15 बजे
कुचामन – 10:15 बजे
सीकर – दोपहर 12:00 बजे
सीकर से अजमेर (वाया लोसल बाईपास)
सीकर – दोपहर 1:45 बजे
कुचामन – शाम 4:15 बजे
परबतसर – शाम 5:00 बजे
मकराना – शाम 6:00 बजे
अजमेर – शाम 7:30 बजे
आरएसआरटीसी के इस निर्णय का क्षेत्र के यात्रियों ने स्वागत किया है। लंबे समय से इस मार्ग पर सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी। नई सेवा शुरू होने से यात्रा अधिक सुगम होगी, साथ ही निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होने की संभावना है।
मुख्य प्रबंधक, अजमेर आगार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह बस सेवा तत्काल प्रभाव से संचालित की जाएगी तथा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नियमित रूप से चलेगी। यात्रियों से समय पर बस स्टैंड पहुंचने एवं निगम की सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है।