विज्ञापन

NEET-UG 2026 में कुचेरा की तिकड़ी का कमाल : अध्यापक, डॉक्टर और सब्जी विक्रेता के बच्चों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

महबूब खोखर Fri, 17-Jul-2026

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) NEET-UG 2026 के परिणामों में कुचेरा की तीन होनहार प्रतिभाओं ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अध्यापक की बेटी, डॉक्टर की बेटी और सब्जी विक्रेता के बेटे ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह साबित कर दिया कि सफलता केवल परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती, बल्कि निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन से हर सपना साकार किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

अध्यापक सेवाराम टाक एवं सुशीला देवी की पुत्री रजनी टाक ने 720 में से 578 अंक प्राप्त कर 99.038 पर्सेंटाइल, AIR 19,213 तथा OBC (NCL) रैंक 9,108 हासिल की। रजनी की इस उपलब्धि से परिवार, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। वहीं, डॉ. ताज मोहम्मद खान एवं शगुफ्ता खान की पुत्री आयशा खान ने 605 अंक प्राप्त कर 99.567 पर्सेंटाइल, AIR 8,610 तथा जनरल कैटेगरी रैंक 3,637 हासिल की। आयशा की सफलता पर उनके दादा हाजी रसूल खान (पूर्व फौजी) सहित पूरे परिवार ने गर्व व्यक्त किया और इसे वर्षों की मेहनत का परिणाम बताया।

विज्ञापन

 इधर, आर्थिक चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए सब्जी विक्रेता हनीफ खान के बेटे दानिश खान ने 565 अंक और 98.6615 पर्सेंटाइल हासिल कर प्रेरणादायक सफलता दर्ज की। राजकीय स्वामी विवेकानंद विद्यालय, मुंडवा से पढ़ाई करने के बाद स्कॉलरशिप के माध्यम से जयपुर के ALLEN संस्थान में तैयारी करने वाले दानिश ने AIR 26,763 तथा Gen-EWS रैंक 3,202 प्राप्त की। 

तीनों विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने कुचेरा सहित पूरे नागौर जिले को गौरवान्वित किया है। शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने तीनों प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता इस बात का संदेश देती है कि परिवार की पृष्ठभूमि चाहे जो भी हो, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत निरंतर हो और आत्मविश्वास मजबूत हो, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है। NEET-UG 2026 में कुचेरा की इस गौरवशाली उपलब्धि ने क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की नई प्रेरणा दी है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News