शहरी सेवा शिविर में 590 लोग हुए लाभान्वित
![]() |
अबू बकर बल्खी | Wed, 24-Jun-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। नगरपालिका द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर के आठवें दिन वार्ड नंबर 15 व 16 के लिए शिविर आयोजित किया गया है। शिविर मे पशुपालन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग, जलदाय विभाग, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, आयुर्वेद विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत पिछले 8 दिनों में 590 लोगों को लाभांवित किया गया।
अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा कैम्प के दौरान 69 ए, व कृषि भूमि के पट्टे वितरण किए जा रहे हैं। साथ ही विवाह पंजीयन व जन्म-मृत्यू के प्रमाण पत्र जारी किये गये। शिविर मे पिछले 8 दिनों में निरंतर विभिन्न विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपनी सेवा देकर आमजन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान निवर्तमान पार्षद नदीम बल्खी, लूणकरण शर्मा, लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार, रघुनाथदान चारण, अरविन्द धवल, संगीता कंवर, मोहम्मद मुस्तफा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, अरविंद धवल, डॉ रेणु शर्मा, असलम खान द्वारा लम्बित प्रकरणों का शत प्रतिशत निस्तारण करने का प्रयास करवाया जा रहा है।