विज्ञापन

खेत के रास्ते को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दोनों पक्ष से दो महिला सहित 8 जने हुए घायल

अबू बकर बल्खी Wed, 24-Jun-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) तहसील के सिंवा गांव में खेत के पुराने रास्ते को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में दोनो पक्षों से दो महिलाओं सहित 8 जने घायल हो गए। घायलों को लाडनूं और डीडवाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल दुर्गाराम जाट ने बताया कि उनके परिवार का हड़मान राम एवं श्रवण राम के परिवार से लंबे समय से खेत के रस्ते को लेकर विवाद चल रहा है। 

विज्ञापन

बुधवार को जब खेत का रास्ता खोलने का प्रयास किया गया तो उन्हें टोकने पर हड़मानराम, श्रवण राम, लूणाराम ने ट्रेक्टर उनके आड़े लगाकर लोहे के सरिए और खेती के औजारों से उन के ऊपर हमला कर दिया। जिससे दुर्गाराम पुत्र हेमाराम, उनका भाई चेनाराम, जेठी देवी पत्नी मोहनराम,

विज्ञापन

मोहनराम पुत्र हेमाराम, खुमाराम पुत्र मोहनराम निवासी सींवा घायल हो गए। वहीं मारपीट में दूसरी पक्ष से भी हड़मानराम, श्रवण राम, लूणाराम एवं रामुदेवी आदि घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद निम्बी जोधा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में घायलों से जानकारी जुटाई।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News