कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन.....महंगाई, बेरोजगारी, नीट पेपर, बिजली, पानी समस्याओं को लेकर किया विरोध
![]() |
शौकत खान | Fri, 29-May-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिजली-पानी संकट, किसानों की समस्याओं एवं नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को डेगाना ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी मोहन चौधरी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर आमजन की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस एवं रोजमर्रा की वस्तुओं के बढ़ते दामों से आम आदमी परेशान है। वहीं नीट पेपर लीक मामले में अब तक दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से युवाओं में भारी रोष है।ज्ञापन में क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर, पेयजल संकट एवं खराब सफाई व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई गई।
साथ ही किसानों की खराब हुई फसलों का मुआवजा शीघ्र दिलाने की मांग की गई ताकि किसान आगामी फसल की तैयारी कर सकें। इस दौरान डेगाना ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश कूंकणा, शौभा देवी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष हारून राशिद खान, पूर्व से अध्यक्ष गिरधारी मुंडेल, शिक्षक संघ कांग्रेस प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लालाराम कुलरिया,मोतीराम गोदारा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बरना गोकुल राम दिवाराया, सरपंच चुवा पूनाराम गोदारा,
अध्यक्ष खेल ख़ुद प्रकोष्ट जसाराम टांडी,सरपंच प्रतिनिधि पुदलोता,धुलाराम कारेल नाथूराम पलिया, देवाराम ढाका, सुरेश बिंदा, पन्ने सिंह वकील, रतना राम बरड़,खेमाराम खंगवाल, शिवलाल रेगर गजेंद्र सारण, राजेंद्र थारोल जयराम डुकिया, एडवोकेट हर्षा चौधरी,प्रेमसुख सियाक, शक्ति सिंह जावा, तेजाराम जाजूंदा, शिंभू शर्मा, राजेंद्र सिंह मांगलिया, फ़क़ीरचंद जीवन राम चोयल, बंशीलाल टेलर शंकर लेगा, नियाज़ खान, बाबू खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।