NSUI कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को नीट पेपर लीक को लेकर दिया ज्ञापन
![]() |
शौकत खान | Wed, 27-May-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मिलकर डेगाना उपखंड अधिकारी मोहन चौधरी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदीप मेघवाल के परिवार को उचित न्याय प्रदान करने एवं पेपर माफियाओं के खिलाफ उचित कार्यवाही करने हेतु। इस ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यान देश की प्रतिष्ठित नीट (NEET UG 2026) में हुई अनियमितताओं की ओर आकर्षित करना चाहते हैं।
नीट भर्ती परीक्षा का जो पेपर लीक हुआ है। जिसके चलते नीट भर्ती परीक्षा रद्द की गई हैं। झुझुनू जिलें के उदयपुरवाटी तहसील निवासी प्रदीप मेघवाल जिसके अच्छे अंक आ रहे थे ओर पेपर लीक होने की खबर से मानसिक रूप से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस दौरान एडवोकेट हर्षा चौधरी, एनएसयुआई कार्यकर्ता हनुमान बिंदा, रूहान खान हैप्पी, अमन कुमार, गोविंद कुमार, गिरधारी, विशाल, गजेंद्र, रौनक, सलीम, पहलाद, त्रिलोक, अरमान सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया।
बताया गया कि यह सिर्फ पेपर लीक ही नहीं बल्कि देश के 22 लाख विद्यार्थियों के सपनों का टूटना है। हमारा निवेदन है कि प्रदीप मेघवाल के परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता ती जाये और पेपर माफियाओं के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाये। और विद्यार्थियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए इस ज्ञापन को महामहिन राष्ट्रपति/प्रधानमंत्री / मुख्यमंत्री महोदय तक प्रेषित करने की कृपा करें ताकि लाखों योग्य छात्रों को न्याय मिल सकें।