RLP का हर कार्यकर्ता अन्याय के सामने झुकना नहीं, बल्कि डटकर खड़ा होना जानता है : हनुमान बेनीवाल
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Fri, 29-May-2026 |
|---|
कुचामन में आरएलपी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को काले झंडे दिखाने का मामला
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। शुक्रवार को कुचामन पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को आरएलपी कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाने के बाद उन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। इस घटनाक्रम के आरएलपी सुप्रिमो हनुमान बेनीवाल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने-अपने व्यक्तव्य दिए हैं। हनुमान बेनीवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा ‘लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और अपनी आवाज़ उठाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन ऐसा लगता है कि राजस्थान की भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक मूल्यों को ही भूल चुकी है।
जयपुर के बाद अब नागौर संसदीय क्षेत्र के कुचामन में प्रदर्शन कर रहे आरएलपी कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेना केवल कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला दमन है। सरकार शायद यह भूल रही है कि आवाज़ों को दबाकर जनआक्रोश को समाप्त नहीं किया जा सकता। सत्ता की ताकत के दम पर विरोध को कुचलने की कोशिश लोकतंत्र को कमजोर करती है और जनता के बीच सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
भाजपा प्रदेशध्यक्ष ने कहा बेनीवाल ओछी मानसिकता वाला नेता