विज्ञापन

कुचामन में आरएलपी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को दिखाए काले झंडे, पुलिस ने बरसाई लाठियां

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 29-May-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। शुक्रवार को कुचामनसिटी के कल्याण मण्डपम् में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने कुचामनसिटी पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। 

विज्ञापन
भाजपा के कार्यक्रम स्थल से मात्र 100 मीटर दूर जाट छात्रावास की गली में घात लगाए बैठे आरएलपी कार्यकर्ता यकायक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की गाड़ी के सामने आ पहुंचे तथा  ‘भाजपा सरकार मुर्दाबाद’, ‘जनता का अपमान, नहीं सहेगा राजस्थान’, ‘किसान रो रहा है, शासन सो रहा है’, ‘वादे नहीं जवाब चाहिए’, ‘नीट परीक्षा लीक’, ‘बेरोजगारी’, ‘भ्रष्टाचार’ जैसे अनेक ज्वलंत मुद्दों से संबंधित तख्तियां हाथों में लेकर विरोध प्रदर्शन किया। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने किया लाठीजार्च
 
कुचामन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल नेहरा, वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी व सीआई सतपालसिंह सहित दर्जनों पुलिस कर्मियों ने इस प्रकार के घटनाक्रम को देखते ही लाठीचार्ज शुरू कर दिया। पुलिस ने आएलपी नेता रामनिवास पोषक व भूराराम शेषमा सहित कुल 9 लोगो को पुलिस हिरासत में ले लिया तथा उन्हें पकडक़र कुचामन थाने के बजाय मकराना थाने ले गई। 
 
 
मकराना थाने के बाहर जमा हुए आरएलपी कार्यकर्ता
 
आरएलपी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने के बाद हुए पुलिस के साथ संघर्ष में पुलिस ने आरएलपी नेता भूराराम शेषमां व रामनिवास पोषक सहित कुल 9 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मकराना थाने ले गई। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आरएलपी कार्यकर्ता मकराना थाने के बाहर जमा हो गए। आरएलपी कार्यकर्ता मकराना थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए अपने नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News