सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में बुधवार को होगी दिशा की बैठक
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Tue, 12-May-2026 |
|---|
नागौर(नागौर डेली न्यूज) : बुधवार 13 मई को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन जिला परिषद सभागार, नागौर में प्रात: 11 बजे से किया जाएगा। बैठक में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन एवं आमजन से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में जिले के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति से जुड़े सदस्य उपस्थित रहेंगे। सांसद द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, लंबित कार्यों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं, पेयजल, विद्युत, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।
नागौर सांसद के कार्यालय से जारी प्रेस बयानों के अनुसार सांसद बेनीवाल ने कलक्टर को सभी विभागीय अधिकारियों को बैठक में पूर्ण तैयारी एवं अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने हेतु पाबंद करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।