विज्ञापन

जिला प्रभारी मंत्री व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी 13 व 14 मई को रहेंगे डीडवाना-कुचामन जिले के दौरे पर

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Tue, 12-May-2026

डीडवाना-कुचामन(नागौर डेली न्यूज) : जिला प्रभारी मंत्री व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू- जल विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी 13 व 14 मई को जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान माननीय प्रभारी मंत्री ग्राम रथ अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल में आमजन से संवाद करेंगे। 

 

विज्ञापन

प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार चौधरी बुधवार,13 मई को ग्राम दंतेडी, ग्राम पंचायत धुवाला, करेडा जिला भीलवाड़ा से दोपहर: 12.00 बजे रवाना होकर 3.00 बजे परबतसर के खुंडियायास पहुचेंगे, जहां वे ग्राम रथ अभियान एवं जन संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 

विज्ञापन

इसके पश्चात माननीय प्रभारी मंत्री 5.00 बजे खुंडियास से रवाना होकर शाम 6.00 बजे मकराना के ग्राम मिण्डकिया में ग्राम रथ अभियान के तहत रात्रि चौपाल व जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम कुचामन में करेंगे। 

 

प्रभारी मंत्री चौधरी निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 14 मई को कुचामन से मेड़ता जायेंगे तथा मेड़ता से 4.30 बजे रवाना होकर शाम 6.00 बजे लाडनूं के गेनाणा पहुचेंगे, जहां वे ग्राम रथ अभियान के तहत रात्रि चौपाल में सम्मिलित होंगे, इसके पश्चात रात्रि में 9.00 बजे रवाना होकर 10.00 बजे कुचामन में रात्रि विश्राम करेंगे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News