शोक सभा में मधुमक्खियों का हमला, कई लोग हुए घायल, हरिद्वार जाने के लिए पूजा करते समय भड़की मधुमक्खियां
![]() |
शौकत खान | Wed, 06-May-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। निकटवर्ती ग्राम डेगाना गांव के देवनारायण मंदिर परिसर में एक शोक सभा के दौरान मधुमक्खियों के हमले से 15 से 20 लोग घायल हो गए। यह घटना शहीद अमर सिंह राठौड़ के पास स्थित मंदिर में हुई। समय पर चिकित्सा उपचार मिलने से सभी घायलों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
समाजसेवी रामनिवास मेहरा ने जानकारी देकर बताया कि तेजाराम मेहरा की पत्नी के निधन के बाद परिवारजन हरिद्वार जाने की तैयारी में थे। इसके लिए पतवारी स्थल पर पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया था। मंदिर में स्थित पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता था। पूजा के दौरान हुई किसी हलचल से मधुमक्खियां अचानक भड़क उठीं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।