लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने शिक्षा के मंदिर में किया सेवा कार्य
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Thu, 23-Apr-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने जमना देवी काबरा की स्मृति में काबरा परिवार के सौजन्य शिक्षा के मंदिर में सेवा कार्य किया। अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा, संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, लॉयन विष्णु मोयल ने गांव मिठड़ी के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पहुंचकर वहां की आवश्यकताओं को देखते हुए पंखे भेंट किए।
इस मौके पर लॉयन्स पर्यावरण सेवा सप्ताह के अंतर्गत क्लब द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी रखा गया। जिसमें लॉयन राम काबरा ने विद्यार्थियों से पर्यावरण से सम्बंधित संवाद करते हुए कहा पेड़ों की हो रही अंधाधुंध कटाई की वजह से न केवल पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है, बल्कि जलवायु परिवर्तन एवं कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं से भी सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में आवश्यकता है अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ पेड़ पौधों के संरक्षण की भी, ताकि हमे एवं आने वाली पीढ़ी को शुद्ध प्राण वायु मिले। सवांद के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रधानाचार्य रघुनंदन शर्मा एवं सुमन कुमावत ने क्लब का आभार जताया। लॉयन रेखा काबरा ने बताया कि शिक्षा के मंदिर में सेवा कार्य करना राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य है।
यह वह मंदिर है, जहां देश का भविष्य तैयार होता है। इसी सोच को आत्मसात करते हुए क्लब द्वारा राजकीय विद्यालयों में सेवा कार्य निरंतर जारी है। शिक्षक विक्रांत, दीपा, नीरज पारीक, भागीरथ, अशोक, लोकेश मीणा, तनुजा मीणा, हरीश चंद्र, सीताराम, रेणु, युगानंद, संतु आदि मौजूद रहे।