विज्ञापन

रोटरी क्लब मकराना ने गुणावती स्कूल में वितरित की लेखन पुस्तकें

मोहम्मद शहजाद Thu, 23-Apr-2026

​मकराना(नागौर डेली न्यूज) रोटरी क्लब मकराना के तत्वाधान में जी.एन. बुक सेलर के विशेष सहयोग से पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुणावती में नन्हे बच्चों के लिए शिक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छोटे बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी राइटिंग (लेखन) की पुस्तकें भेंट की गईं। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष कमलेश कुमार कांकाणी, सचिव जाकिर हुसैन गेसावत एवं पूर्व अध्यक्ष महमूद हसन सिसोदिया उपस्थित रहे। क्लब सचिव जाकिर हुसैन ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बताया कि ये पुस्तकें जी.एन. बुक सेलर के दानिश परवेज, जुनैद खान, आबिद हुसैन एवं आकिब हुसैन के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जी.एन. बुक सेलर समय-समय पर अपनी श्रद्धा अनुसार जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री भेंट कर शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देता रहता है। स्कूल प्राचार्य हरीश प्रजापत ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से बच्चों में सीखने की ललक बढ़ती है और बुनियादी शिक्षा मजबूत होती है।

प्राचार्य ने क्लब और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से अध्यापक हाजी मोहम्मद, नरेंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News