विज्ञापन

लाठियों व तलवारों से हमला, गाड़ियों से कुचलने का प्रयास दो पक्षों के करीब 10 लोग घायल

महबूब खोखर Sun, 19-Apr-2026

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) : कुचेरा थाना क्षेत्र के बोड़वा का गांव में पुरानी रंजिश को लेकर देर शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक परिवार में चल रहे शादी समारोह के दौरान नाचने को लेकर विवाद शुरू हुआ। 

 

विज्ञापन

देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में लाठियों व तलवारों से हमला हो गया। इस दौरान कुछ लोगों को गाड़ियों से कुचलने का भी प्रयास किया गया। घायलों को निजी वाहनों और कुचेरा 108 एंबुलेंस की सहायता से कुचेरा व रोल के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया गया। 

विज्ञापन

सूचना मिलने पर कुचेरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेकर घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार, एक पक्ष से दिनेश पुत्र रामपाल, महेंद्र पुत्र अर्जुनराम, अर्जुनराम पुत्र नारायणराम, भागाराम पुत्र सुखाराम और प्रहलाद पुत्र रामपाल घायल हुए हैं। 

 

वहीं दूसरे पक्ष से जगराम पुत्र पदमाराम, दिलीप पुत्र हंसाराम और सरोज पुत्री गणपत राम घायल हुए हैं। थानाधिकारी हबीब खां ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज कराए गए हैं।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News