विज्ञापन

गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, उपखंड कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन महापड़ाव

हितेश रारा Sun, 19-Apr-2026

मारोठ/नावां(नागौर डेली न्यूज) : मारोठ थाना क्षेत्र के भीवपुरा गांव के पास हुए जानलेवा हमले के मामले में 17 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर पुलिस प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था।

 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि 19 अप्रैल तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो 20 अप्रैल से नावां उपखंड कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इसी के तहत सोमवार सुबह 11 बजे से महापड़ाव शुरू होगा। 4 अप्रैल रात 9:15 बजे शिशपाल और रामकुमार घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने रास्ता रोककर धारदार हथियारों से हमला किया। शिशपाल के सिर में गंभीर चोट और पैर में दो फ्रैक्चर हुए।

 

विज्ञापन

जयपुर में चल रहा इलाज

घायल शिशपाल जयपुर में भर्ती है और जिंदगी-मौत से जूझ रहा है।

पुलिस पर गंभीर आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने और मेडिकल के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। राजनीतिक दबाव में आरोपियों को बचाया जा रहा है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News