विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस स्थित आधार केंद्र पर अव्यवस्था, आमजन परेशान

अबू बकर बल्खी Sun, 19-Apr-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) शहर के मुख्य डाकघर स्थित आधार केंद्र पर अव्यवस्थाओं के चलते आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड बनवाने और अपडेट करवाने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को राहत मिलने की बजाय लगातार समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कई लोग रेलवे ओवरब्रिज पार कर लंबी दूरी तय कर यहां पहुंचते हैं, लेकिन केंद्र पर मौजूद ऑपरेटर द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। लोगों का आरोप है कि उन्हें पहले डाक से संबंधित कार्य निपटाने के बहाने बार-बार चक्कर कटवाए जाते हैं या फिर रोक कर घंटों तक इंतजार करवाया जाता है। 

विज्ञापन

शनिवार को भी यहां ऑपरेटर और पोस्ट ऑफिस स्टाफ द्वारा आधार अपडेट करवाने आए लोगों के साथ बदसलूकी किए जाने की बात सामने आई। इस घटना के बाद लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। 

इस संबंध में शिकायत किए जाने पर प्रोग्रामर योगेश कुमार वर्मा ने आधार केंद्र की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन उच्च अधिकारियों से गुहार लगानी पड़ेगी।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News