विज्ञापन

कुचामन में भारत विकास परिषद ने की सेनजी महाराज जयंती और अंबेडकर जयंती शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Wed, 15-Apr-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : भारत विकास परिषद, कुचामन शहर इकाई द्वारा आज सामाजिक समरसता और सम्मान के प्रतीक रूप में संत शिरोमणि सेनजी महाराज जयंती एवं भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

 
विज्ञापन
परिषद् के सदस्यों द्वारा कुचामन पुस्तकालय के पास श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर उपस्थित अन्य नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन की सराहना की। 
विज्ञापन
परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन  ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते है। महान समाज सुधारक सेन जी महाराज एवं भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। 
 

इस अवसर पर परिषद् सचिव मोहित सेठी, डॉ. गोविंदराम चौधरी, अरविंद तोषनीवाल, शरद सोमानी, जयप्रकाश शर्मा, सुशील काबरा, पवन अग्रवाल, राधेश्याम झंवर, अमित अग्रवाल, रामूराम महला, एडवोकेट भवानीसिंह, लेखराज जैन, शुभम सोनी तथा विनोद सारडा, एडवोकेट मनीष शर्मा,मनोज पारीक लक्ष्मीनारायण कुमावत, श्रीकांत मिश्रा, मुकेश मिश्रा, ललित शर्मा,रतन कुमावत,ताराचंद स्वामी,सौरभ गौड़,रवि गट्टाणी,किशन सेवदा, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News