विज्ञापन

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मकराना में धूमधाम से मनाई

मोहम्मद शहजाद Wed, 15-Apr-2026

​मकराना(नागौर डेली न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल, मकराना द्वारा मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर के इंदौरा वाटिका स्थित मंडल कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जे.के. इंदौरा ने की। ​कार्यक्रम के दौरान एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की। 

विज्ञापन

संगोष्ठी को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए मंडल उपाध्यक्ष नोरतराम नायक ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा बाबा साहेब ने न केवल भारत को दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान दिया, बल्कि उन्होंने समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का मार्ग भी प्रशस्त किया। 

विज्ञापन

हमें गर्व है कि हमारे पास डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है, जो हर नागरिक को समान अधिकार और सुरक्षा प्रदान करता है। ​पूर्व पार्षद लक्ष्मण प्रजापत और देवेश स्वामी ने भी अपने संबोधन में बाबा साहेब की अद्वितीय प्रतिभा और उनकी दूरदर्शी सोच की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि आज भारत जिस लोकतांत्रिक गरिमा के साथ विश्व पटल पर खड़ा है, उसकी नींव बाबा साहेब के संवैधानिक आदर्शों पर टिकी है। ​इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के मोहम्मद जुबेर, राजेन्द्र सैनी, मोहम्मद इरफान सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News