नागौर(नागौर डेली न्यूज) : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नागौर में भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर संगोष्ठी रखी गई। जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह सान्दु ने बताया कि पार्टी कार्यालय में सर्वप्रथम बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर पुष्प चढ़कर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के पुखराज पहाड़िया ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर बताते हुए कहा कि
आधुनिक भारत को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का पाठ पढ़ाने वाले महामानव, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर भीमराव अंबेडकर भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे, जिन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों के विरुद्ध सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी। भारतीय संविधान के जनक माने जाने वाले बाबा साहेब स्वतंत्र भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे।
किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब के भारतीय संविधान निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। बाबा साहेब ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सामाजिक न्याय एवं सम्मानपूर्वक जीवन जीने का मार्ग प्रदान किया है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर समरसता स्थापित करने का उनका संकल्प आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।
पूर्व विधायक मोहन राम चौधरी ने बताया कि भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर जी महान विचारक, सामाजिक समरसता के शिल्पकार एवं विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान निर्माता 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का योगदान देश हमेशा याद रखेगा
बाबासाहेब अंबेडकर के विचार समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व, शिक्षा और सामाजिक न्याय पर आधारित थे। उन्होंने जाति व्यवस्था के उन्मूलन, दलितों/महिलाओं के अधिकारों, संवैधानिक नैतिकता, और स्वतंत्र सोच की वकालत की। उनका मूल मंत्र था: "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो"। वे लोकतंत्र को केवल शासन प्रणाली नहीं, बल्कि एक सामाजिक संगठन मानते थे।
अंबेडकर जयंती के जिला सहसंयोजक भीखाराम मेघवाल ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांत समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल आदर्शों पर आधारित थे। उन्होंने जाति व्यवस्था, अस्पृश्यता और लैंगिक असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष करते हुए एक न्यायसंगत और समतावादी समाज की स्थापना पर जोर दिया। उनके प्रमुख सिद्धांतों में शिक्षा, संगठन और संघर्ष का नारा सबसे महत्वपूर्ण है ।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामनिवास सांखला, कार्यक्रम संयोजक कैलाश कुमावत,विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद प्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष रमेश अपूर्वा, रामचंद्र धुंधवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पा बागड़िया, जिला मंत्री सहदेवराम, किशोर गहलोत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सहदेव राम रोज, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी ऋषभ वैष्णव,जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पवन श्रीमाली, गणपत सिंह परिहार, ओम प्रकाश नागोरा, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी, ओबीसी मोर्चा महामंत्री विजय पवार, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकर लाल परिहार, कैलाश तोलावत, महिपाल इनानिया,प्रमोद बाकलीवाल, रणवीर भाटी प्रमोद सोनी, नरेंद्र सिहोता, नरेंद्र गहलोत सहित अनेक पदाधिकारी में कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।