विज्ञापन

बाबा साहेब सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे : सोनी

अबू बकर बल्खी Wed, 15-Apr-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) सामाजिक समरसता मंच लाडनूँ के तत्वावधान में चार भुजा भवन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर विचार गोष्टी सम्पन्न हुई। गोष्टी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लाडनूँ के खण्ड संघचालक बजरंग लाल यादव, मुख्य अतिथि दीपचंद परिहार, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नागौर विभाग कार्यवाह संजय कुमार सोनी रहे। 

 
विज्ञापन
मुख्य वक्ता संजय कुमार सोनी ने कहा कि संघर्ष जितना कठिन होगा, सफलता उतनी ही महान होगी। बाबा साहेब ने बचपन से ही संघर्ष किया। मुख्य अतिथि दीपचंद परिहार ने कहा कि सुख का मूल आधार धर्म ही है। 
विज्ञापन

बिना धर्म पर चले जीवन सार्थक नही है। धर्म ही मोक्ष का आधार है। आज अत्यंत गौरव का विषय है जो हम सभी समाजो के प्रबुद्धजन बाबा साहेब के स्वप्नों को साकार एवं गति देने के लिये जयंती पर्व मना रहे है। कार्यक्रम का संचालन खंड प्रचार प्रमुख विवेक यादव ने किया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News