लाडनूं की धरती पर गूंजेगी विश्वप्रसिद्ध संगीत की स्वर-लहरियां, पद्म श्री संगीतकार रिकी केज का कार्यक्रम 29 मार्च को होगा
![]() |
अबू बकर बल्खी | Thu, 26-Mar-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। तीन बार ग्रेमी अवार्ड विजेत, विश्वविख्यात संगीतकार, ‘पद्म श्री’ सम्मानित रिकी केज का भव्य कार्यक्रम लाडनूं के जैन विश्व भारती स्थित महाप्रज्ञ प्रोग्रेसिव स्कूल में 29 मार्च को सांय 7 बजे आयोजित किया जाएगा। जैविभा मंत्री सलित लोढा, परिसर संयोजक धरमचंद लूंकड़, संचालिका समिति सदस्य राजेन्द्र खटेड़ व निदेशक विजयश्री शर्मा ने यहां प्रेसवार्ता में बताया कि यह कार्यक्रम मानवीय मूल्यों का संदेश देने के उद्देश्य से करवाया जा रहा है।
उन्होंने रिकी केज को भारतीय संगीत की सशक्त वैश्विक पहचान बताते हुए कहा कि वे संयुक्त राष्ट्र संघ के सद्भावना राजदूत के रूप में कार्यरत हैं ओर विश्व के 35 से अधिक देशों में अपनी प्रभावी प्रस्तुतियां दे चुके, जिन्हें हर स्तर पर विशेष सराहना मिली हैं। धरमचंद लूंकड़ ने बताया कि रिकी केज का संगीत केवल मनोरंजन के माध्यम तक ही सीमित नहीं है, बल्कि एक गहरा संदेश भी प्रसारित करता है।
मंत्री सलिल लोढा ने बताया कि महान संगीतकार रिकी केज ने आचार्यश्री महाश्रमण के लाडनूं में योगक्षेम वर्ष प्रवासकाल के दौरान उनके दर्शनों की इच्छा की और इसी वजह से वे लाडनूं आ रहे हैं। उनके इस कार्यक्रम में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल भी उपस्थित रहेंगे।
राजेन्द्र खटेड़ ने बताया कि रिकी केज के संगीत के माध्यम से दिया गया संदेश लम्बे समय तक अपना प्रभाव छोड़ता है और इससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। जैन विश्व भारती की निदेशक डाॅ. विजयश्री शर्मा ने बताया कि इस भव्य संगीत कार्यक्रम का लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जैन विश्व भारती के पदाधिकारी और महाप्रज्ञ प्रोग्रिसिव स्कूल की टीम इन तैयारियों में जुटे हुए हैं।