विज्ञापन

किसान की मेहनत पर फिरा पानी, 10 बीघा ईसबगोल की फसल जलकर राख

महबूब खोखर Thu, 26-Mar-2026

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) थाना क्षेत्र के ग्वालु गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक किसान की साल भर की मेहनत और गाढ़ी कमाई चंद लम्हों में धुएं में बदल गई। ग्वालु टोल नाके के पास स्थित एक खेत में कटी पड़ी ईसबगोल की फसल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिससे किसान परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

 
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, यह खेत किसान सावरा राम पुत्र मूलाराम गालवा का है। किसान ने अपनी 10 बीघा जमीन पर ईसबगोल की बुवाई की थी। फसल पकने के बाद उसे काटकर खेत में सुखाने के लिए रखा गया था। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। 
 
 
 
विज्ञापन
देखते ही देखते मची तबाही
 
सूखी फसल होने के कारण आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक किसान और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग पूरे ढेर में फैल चुकी थी। पीड़ित किसान की आंखों के सामने ही उसकी मेहनत राख के ढेर में तब्दील हो गई।
 
आग की सूचना तुरंत कुचेरा दमकल कर्मी रामलाल को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ईसबगोल की कीमती फसल पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News