विज्ञापन

तहसीलदार कक्ष में धरने पर बैठे पंचायत प्रशासक, बीडीओ एवं सीआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अबू बकर बल्खी Thu, 26-Mar-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) कसुंबी ग्राम पंचायत प्रशासक गिरधारी लाल की गिरफ्तारी का मामला बुधवार को तूल पकड़ गया, जिससे प्रशासनिक और जनप्रतिनिधि वर्ग में हलचल मच गई। गिरफ्तारी के विरोध में सरपंच संघ लाडनूं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रशासक एकजुट होकर तहसील कार्यालय में ही धरना देकर बैठ गए। 

विज्ञापन

प्रशासकों ने तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे को ज्ञापन सौंप पंचायत समिति  विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी और थानाधिकारी शिंभु दयाल पर गंभीर आरोप लगाए। ज्ञापन में बताया कि बीडीओ के दुर्व्यवहार से सभी प्रशासक लंबे समय से परेशान है। उनके काम नहीं हो रहे ना उनकी सुनवाई होती है। जो प्रशासक ग्राम पंचायत का काम लेकर कार्यालय जाता है उसको मुकदमे में फंसाने की धमकी मिलती है। कसूम्बी प्रशासक को झूठे मुकदमे में फंसाने और मारपीट करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए।

 
 
विज्ञापन
तहसीलदार कक्ष में धरने पर बैठे प्रशासक :
 
गिरफ्तारी के मामले को गंभीर मानते हुए सरपंच तहसीलदार कक्ष में ही धरने पर बैठ गए। प्रशासक गणेशराम चबराल, नाथूराम कालेरा, हरदयाल रुलानिया ने निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के कार्य ठप रखने की चेतावनी दी है। 

तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे की समझाइश और एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा के निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने के बाद सभी प्रशासकों ने धरना हटाया। इस अवसर पर प्रशासक नवरतनमल प्रतिनिधि खीचड़, बजरंगलाल ठोलिया, नीरज चौधरी, राजेंद्र, ओमप्रकाश, चेलाराम, मोतीसिंह थालौड़, बेगाराम पुनिया, मनोज आदि बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News