विज्ञापन

राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामनसिटी में नई एक्स-रे मशीन की स्थापित

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Mon, 16-Mar-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : सोमवार को राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामनसिटी में नई एक्स-रे मशीन स्थापित की गई। जानकारी देते हुए अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. शकील अहमद राव ने बताया कि इण्डियन ऑयल की ओर से इस संस्थान को एक डिजिटल एक्स-रे मशीन दान की गई है। 

विज्ञापन

डॉ. राव ने मरीजों की सुविधा हेतु इंडियन ऑयल द्वारा प्रदत्त इस एक्स-रे मशीन के लिए कम्पनी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आगे कहा कि इससे अस्पताल की मरीजों को बेहतर एक्स-रे सुविधा उपलब्ध हो सकेगी तथा अस्पताल की चिकित्सा सुविधा में सुधार होगा। 

विज्ञापन

इस मौके पर रेडियोग्राफर अधीक्षक कृष्ण मुरारी ने कहा कि इस एक्स-रे मशीन से अस्पताल में आने वाले सिलिकोसिस मरीजों को विशेष एक्स-रे सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संस्था के नर्सिंग अधीक्षक राधेश्याम कांसोटिया, मदनलाल मेहरा सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, राकेश रेडियोग्राफर, विजेन्द्र कुमार, श्रीकांत सोनी प्रभारी ट्रोमा सेन्टर भंवरलाल, दिनेश कुमार, दिलीप कुमार, शैलेन्द्रसिंह आदि उपलब्ध रहे। 


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News