विज्ञापन

डेगाना : नथावड़ा में इफ्तार पार्टी का आयोजन, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का दिया संदेश

शौकत खान Mon, 16-Mar-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) पवित्र रमजान माह के अवसर पर ग्राम नथावड़ा में समाजसेवी भागाराम टाडा द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोजेदार, ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सभी ने सामूहिक रूप से रोजा खोलकर अल्लाह से देश में अमन-चैन,तरक्की, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

विज्ञापन

रमजान के इस पाक महीने में आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान पूरे गांव में धार्मिक आस्था और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। रोजेदारों ने निर्धारित समय पर खजूर से रोजा खोला और इसके बाद फल,शरबत तथा विभिन्न पकवानों के साथ इफ्तार किया। इफ्तार के बाद सभी रोजेदारों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की और अल्लाह से क्षेत्र में सुख-शांति, भाईचारे और तरक्की की दुआ की। कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों की उपस्थिति ने आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की। 

विज्ञापन

उपस्थित लोगों ने कहा कि रमजान का महीना इबादत,सब्र,त्याग और इंसानियत का संदेश देता है तथा ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस मौके पर हाजी मांगी लाल पंवार, इमाम साहब,साबुदीन, सदर लीलु स्या, कुरसिद स्या, सदिक मो., अशरफ, रसीद, बाबुस्या,अध्यापक महबूब अली पंवार, कोषाध्यक्ष इकबाल मोहम्मद, 

साजिद, हमीद मो, सराज, युसुफ, हेदर, इस्लाम, साजिद, रिछपाल टाडा, सहदेव भीन्चर सहित अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने आयोजक भागाराम टाडा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन गांव में प्रेम, सौहार्द और एकता को बढ़ावा देते हैं।सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और समाज में भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News