विज्ञापन

जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, आमजन अफवाहों पर ध्यान न दे : जिला कलक्टर

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Mon, 16-Mar-2026

घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने पर किए 19 सिलेंडर जब्त

डीडवाना-कुचामन(नागौर डेली न्यूज)। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति गैस कंपनियों द्वारा निरंतर प्राप्त हो रही है। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें एवं आवश्यकता होने पर ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करावे। घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों के अवैध संग्रहण और ऊंचे दामों पर काला बाजारी की आशंका के दृष्टिगत उपखण्डवार विशेष प्रवर्तन जांच दलों द्वारा प्रभावी निगरानी की जा रही है। 

 
 
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की औसत खपत की 20 प्रतिशत आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जिसमें शैक्षिक संस्थान, हॉस्टल्स, कोचिंग इंस्टीट्यूट, मेडिकल संस्थान, अन्नपूर्णा रसोई, राजकीय कैन्टीन एवं सहकारी डेयरियों इत्यादि को प्राथमिकता से आपूर्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि गैस आपूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके नंबर 01580-294494 है एवं पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 112 व उपभोक्ता मामलात विभाग के नंबर 14435 पर सूचना/शिकायत की जा सकती है। 
 
 
विज्ञापन
जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका ने बताया कि रविवार को शाम तक जिले में 4150 सिलेंडर की बुकिंग की गई है,और 3600 सिलेंडर का वितरण उपभोक्ताओं को किया गया है। उन्होंने बताया कि साथ ही जिले को विभिन्न गैस कंपनियों के 3900 सिलेंडर का स्टॉक भी प्राप्त हुआ है । इसके साथ ही जिले में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आयल कंपनी के नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्र में सिलेंडर की प्राप्ति के 45 दिन पश्चात बुकिंग हो सकती है तथा शहरी क्षेत्र में 25 दिवस बाद ही दोबारा बुकिंग हो सकती है। 
 
 

उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने व कालाबाजारी रोकने के लिए जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर सोमवार को रसद कार्यालय डीडवाना-कुचामन की टीम  दीपक कुल्हार प्रवर्तन अधिकारी, विरेन्द्र सिंह जाखड प्रवर्तन निरीक्षक, एवं मनीषा गुर्जर प्रवर्तन निरीक्षक द्वारा कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान निम्बी जोधा व रताऊ में 7 कार्यवाही करते हुए कुल 19 गैस सिलेण्डर मौके पर जब्त किये गये तथा एक गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News