डीडवाना-कुचामन जिले में चला पुलिस का हंटर, आपराधिक प्रवृति के 20 व्यक्ति गिरफ्तार
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Sat, 07-Mar-2026 |
|---|
परबतसर(नागौर डेली न्यूज) : परबतसर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आपराधिक प्रवृति के 20 लोगो को गिरफ्तार किया है। एसपी ऋचा तोमर के निर्देशन में, परबतसर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया, मकराना वृत्ताधिकारी विकी नागपाल व आरपीएस प्रशिक्षु गरिमा चौधरी के सुपरविजन में गठित 16 टीमों ने कार्यवाही करते हुए हुए आपराधिक प्रवृति के 20 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
एनडीपीएस एक्ट में 01, आबकारी अधिनियम में 03, ध्वनि प्रदूषण अधिनियम में 01 कुल 05 प्रकरण दर्ज किए गए। एनडीपीएस एक्ट में फरार 5000 रूपये के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर 02 वाहन जप्त किये गये। अपराधियों के सम्पर्क में रहने वाले एवं उनके सोशल मीडिया अकाउण्टस को फॉलो करने वाले कुल 52 व्यक्तियों को पाबन्द किया गया।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये गये आपराधिक तत्वों के धरपकड़ अभियान के तहत सेक्टर परबतसर में गठित 16 टीमों द्वारा अलग-अलग जगहों पर आपराधिक प्रवृति के 20 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। परबतसर पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रय व परिवहन के दो प्रकरण दर्ज कर 30 लीटर अवैध शराब जप्त की। मकराना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 01.054 किलो डोडा पोस्त चुरा जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। दुकान के आड़ में अवैध शराब विक्रय करने वाले व्यक्ति शिवराजसिंह निवासी कालवा के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विभिन्न प्रकार की 70 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब जप्त की गई।
पीलवा पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर 02 वाहन जप्त किये गये। पुलिस थाना बडू द्वारा एनडीपीएस के प्रकरण में फरार ? 5000 रूपये ईनामी अपराधी चेनाराम पुत्र नन्दाराम उर्फ नन्दा जाति जाट निवासी बडू को दस्तयाब कर पुलिस थाना माण्डल जिला भीलवाडा को सुपुर्द किया गया। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के सोशल मीडिया अकाउण्टस को फॉलो करने व अपराधियों का अनुसरण करने वाले कुल 52 व्यक्तियों के डोजियर बनाये जाकर पाबन्द किया गया।