अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला डेगाना शाखा का हुआ शुभारंभ
![]() |
शौकत खान | Sat, 07-Mar-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन डेगाना शाखा का 1 मार्च को शाखा का शुभाराम किया गया. राकेश करवा ने बताया कि शहर के वेंकटेश मंदिर में अखिल भारतीय मारवाडी महिला के नाम से डेगाना में भी अपनी शाखा स्थापित की. प्रदेश अध्यक्ष नीलम तापडिया व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आनलाइन शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करवाया,
जिसमे अध्यक्ष के लिए सुनीता जाजू, सचिव सुमित्रा सारडा,कोषाध्यश पूनम भूतड़ा, कोषाध्यष अनिता करवा, पर्यावरण प्रमुख प्रियंका भूतड़ा का स्रावसम्मती से चयन किया गया। सदस्यों के लिया खुशबू मांधना, विजय लक्ष्मी सारडा, किरण करवा, कृष्णा गिलड़ा, तारा जाजू, मीनाक्षी टेलर, ललिता हेड़ा, पुष्पा करवा, शानू, सरोज करवा, सुनीता कोठारी, रेणु भूतड़ा, भगवती सारडा, संतोष मोदानी, पूनम कालिया चुनी गई। अध्यक्ष सुनीता जाजू ने कहा कि समय समय पर विभिन्न तरह की गतविधिया कराई जाएगी.
मारवाड़ी महिला संगठन (जैसे अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति) का मुख्य कार्य महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा, शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण है. ये संगठन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने (कौशल विकास/रोजगार), बालिकाओं की शिक्षा, कन्या विवाह सहायता, जरूरतमंदों के लिए राहत कार्य (भोजन/कपड़े) और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध काम करते हैं।सभी चुने हुए सदस्यों ने कहा कि संगठन को ऊंचाई पर पहुंचाने का भरसक प्रयत्न करेंगे.