विज्ञापन

शिवरात्रि पर शिवालयों में लगा भक्तों का तांता, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

शौकत खान Sun, 15-Feb-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फल-फूल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। दिनभर शिव मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा। 

विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की आराधना की। शाम होते ही शहर के सभी शिवालयों को विशेष रूप से सजाया गया और दीप-धूप से वातावरण भक्तिमय बन गया। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। 

विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर श्हर के सभी मंदिरों में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया,। शहर के प्राचीन शिव मंदिर,रेलवे कालोनी के शिव मंदिर, ग्राम पुन्दलोता शिव मंदिर गुफा,सहित ग्रामीण अंचलों मे भी आज  भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रवचन हुए। शिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उल्लास का माहौल बना रहा।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News