विज्ञापन

नियमों को ताक पर रख निम्बीजोधा में बिना अनुमति बन रहे कमर्शियल भवन

अबू बकर बल्खी Sun, 15-Feb-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) ग्राम पंचायत निम्बीजोधा के भौगोलिक व आबादी बढने के साथ ही गांव में व्यावसायिक गतिविधियां तेजी से बढ़ने लगी हैं। बस स्टैंड सहित बाजार क्षेत्र और पंचायत गली में कमर्शियल भवन खड़े हो रहे हैं। यहां बिना पंचायत की अनुमति  व्यावसायिक भवन बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

बाजार में इन दिनों दो मंजिला भवन का निर्माण जारी है। निर्माण शुरू करने से पहले न तो ग्राम पंचायत से नक्शा स्वीकृत कराया गया और न ही भूमि उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बावजूद निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। भवन निर्माण के दौरान नियमों को पूरी तरह ताक में रखा जा रहा है। 

विज्ञापन

पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही। जिस स्थान पर निर्माण करवाया गया है, वह मार्ग बस स्टैंड से होकर कोयल चौराहा तक जाता है। इसी रास्ते स्कूली बसों की नियमित आवाजाही होती है, लेकिन अब सड़क संकरी होती जा रही है। इसी तरह बस स्टैंड से पंचायत गली जाने वाले कॉर्नर पर भी इन दिनों दुकानों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यहां पर भी पार्किंग की व्यवस्था नही है। ऐसे मैं आने वाले समय में रास्ते संकरे होने के साथ बड़ी दिक्कत हो सकती है।

 
इनका कहना है
 
ग्राम पंचायत से निर्माण कार्यों की किसी प्रकार से कोई अनुमति एवं एनओसी जारी नहीं की गई है।  सुमन खीचड़ (प्रशासक, निम्बी जोधा)

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News