विज्ञापन

नाबालिग किशोरी लापता, अपहरण का आरोप

शौकत खान Sun, 15-Feb-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) ग्राम भकरी में एक नाबालिग किशोरी के लगातार दूसरी बार लापता हो जाने के बाद देर रात माहौल गर्मा गया। कुछ युवकों द्वारा नाबालिग के अपहरण का आरोप लगाकर परिजनो एवं ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे संख्या-21ए पर जाम लगा दिया। शनिवार तड़के 2.30 बजे 2 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद पुलिस एवं ग्रामीणों से वार्ता सकारात्मक रही। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भकरी गांव की छोटी बस स्टैंड से नाबालिग किशोरी का शुक्रवार शाम 7 बजे अज्ञात युवकों द्वारा अपहरण कर लिया गया। पूर्व में भी उक्त नाबालिग का अपहरण किया जा चुका है। इससे नाराज होकर आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर धरना दे दिया। ग्रामीणों ने बालिका को जल्द दस्तयाब करने की मांग को लेकर देर रात जाम नहीं खोला। 

विज्ञापन

इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलने पर मकराना डिप्टी विक्की नागपाल ने आक्रोशित ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने 2 दिन में बालिका के दस्तयाब करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।

 
प्रदर्शन के दौरान सरपंच अख्तर हुसैन, श्याम माली, महेंद्रसिंह किशनपुरा, शिंभूसिंह जैतमाल, रणवीर सिंह, पूर्व सरपंच नाथू खां शेख, हरसौर मंडल अध्यक्ष अमित आसोपा, महावीर बंजारा, भोमाराम माली, कुंदन माली, मुकेश जीनगर सहित बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण मौजूद रहे।
 
सख्त धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें लगी हैं। जिसने भी इस गलत कार्य में सहयोग  किया है वह भी दोषी हैं। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -महीराम बिश्नोई-थानाधिकारी, पीलवा

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News