नेशनल हाईवे पर कार पलटी, हादसे में हुई एक की मौत, आधा दर्जन यात्री हुए घायल
![]() |
अबू बकर बल्खी | Sun, 15-Feb-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से कार सवार हनुमान राम की मौके पर ही मौत हो गई, आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल है, बताया जा रहा है कि सभी लोग झलालड़ गांव से सुजानगढ़ में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में कार धुडीला गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और हादसा हो गया। जिसमें पारुदेवी, गीता देवी, सुमन, शांति देवी, भंवरी देवी और चालक गणेशराम जांगिड़ भी घायल हुए हैं। हादसे की सूचना देने के बावजूद 108 एंबुलेंस काफी देरी से पहुंची, जिससे घायलों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाद में सामाजिक कार्यकर्ता सुशील मेघवाल ने मानवता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से सभी घायलों को तुरंत लाडनूं के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटानी शुरू कर दी । मृतक का शव लाडनू की मोर्चरी में रखवाया गया।