रालोपा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन, एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर की चर्चा
![]() |
अबू बकर बल्खी | Sun, 25-Jan-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। स्थानीय झनकार होटल शिमला में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं का विधानसभा स्तरीय विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में आगामी पंचायती राज चुनावों में पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रालोपा नेता रामकरण रेवाड़ ने कहा कि भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टियां पिछले सत्तर सालों से आम जनता को चुनावों के नाम पर ठगने का काम कर रही है। अब विकास और परिवर्तन का समय आ गया है। प्रत्येक कार्यकर्ता को हनुमान बेनीवाल बनकर चुनाव लड़ना होगा तभी प्रदेश की काया पलट होगी।
उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए मेहमानों और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में रालोपा के संभाग प्रभारी महेन्द्र डोरवाल भरतपुर, जिला प्रभारी डीडवाना-कुचामन भूराराम शेषमा, जिला प्रभारी नागौर हनुमान भाकर, पूर्व प्रदेश मंत्री अनिल बारूपाल, प्रदेश सचिव राजेन्द्र डूकिया कुचेरा, जिला समन्वय समिति के सदस्य गुलशेर खां डीडवाना, बीएलए प्रथम प्रभारी ज्ञानाराम मेहरिया, बीएलए द्वितीय अब्दुल्ला बड़गुर्जर मौजूद रहे।
सम्मेलन में रालोपा नेता रामकरण की प्रेरणा से बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों ने आरएलपी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए कार्यकर्ताओं को रालोपा का दुपट्टा और मालाएं पहना कर स्वागत किया गया।