विज्ञापन

शिक्षाविद रहे स्व. धनराज वर्मा की पुण्य स्मृति में बांटे स्कूली बच्चों को बैग

अबू बकर बल्खी Thu, 06-Nov-2025

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) शहर के शिक्षाविद रहे स्व. धनराज वर्मा की पुण्य स्मृति में गुरुवार को शिक्षाविद स्व. अब्दुल हमीद मोयल को याद कर उनका शब्दो से सम्मान किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को मोमेंटो, माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रभात वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेंवत सिंह नरूका एवं मोहन वर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में नैतिक मूल्यों के साथ परिश्रम करने  की प्रेरणा दी। सेवानिवृत्त पीटीआई सरोज वर्मा ने बालिका शिक्षा और विद्यालय की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोहर खान मोयल ने की तथा आभार ज्ञापन बहादुर खान मोयल द्वारा किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News