विज्ञापन

कुवैत के अल नासर ने आधुनिक कॉलोनियों व बसावट की सराहना की

अबू बकर बल्खी Thu, 06-Nov-2025

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) कुवैत के भवन विकास प्राधिकरण अधिकारी अल नासर ने बीदासर नगर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न भवन निर्माण कार्यों, नई कॉलोनियों एवं प्लॉटिंग क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। अल नासर के इस दौरे में एडवोकेट मोहम्मद सलीम खान गाजी और जगदीश खोडिया ने उन्हें बीदासर में विकसित की जा रही नवीन कॉलोनियों एवं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का भ्रमण करवाया। 

विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की बारीकियों को समझते हुए आधुनिक तकनीक के उपयोग एवं साफ-सुथरे लेआउट की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान अल नासर ने कहा कि बीदासर में जिस तरह विदेशी तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉलोनियों का विकास किया जा रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने विशेष रूप से कॉलोनियों के सड़क नेटवर्क, ड्रेनेज सिस्टम, पार्कों और सामुदायिक सुविधाओं के प्रबंधन की प्रशंसा की। 

विज्ञापन

एडवोकेट मोहम्मद सलीम गाजी और जगदीश खोडिया ने बताया कि बीदासर में आवासीय विकास को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य छोटे नगरों में बड़े शहरों जैसी सुविधाजनक और नियोजित कॉलोनियां विकसित हो सके। अल नासर ने कहा कि बीदासर का यह मॉडल भविष्य में अन्य छोटे शहरों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण बन सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group
विज्ञापन

Latest News