विज्ञापन

भाजपाइयों ने कुचामन पार्क की सफाई कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस, सफाईकर्मियों का किया माल्यार्पण

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Wed, 17-Sep-2025

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत कुचामन शहर में मंडल द्वारा सार्वजनिक कनोई पार्क में स्वच्छ भारत अभियान में सहभागिता की, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर तथा महात्मा गांधी की प्रतिमाओं की सफाई की. 

विज्ञापन

तथा माल्यार्पण किया गया तथा पार्क की सफाई की तथा सफाई कर्मियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री की दर्घायु की कामना की गई भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सेवा के अनेक कार्य किए जाएंगे. इस कार्यक्रम के सहसंयोजक रूप सिंह राजपुरोहित ने सभी व्यवस्थाएं संभाली. 

विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत पूर्व सभापति सुरेश सिखवाल, कुचामन नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गट्टानी, गोरु राम कुमावत, राजेंद्र कुमावत, देवीलाल ददरवाल, गोविंद कुमावत, जिला संयोजक अनंत तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मूलचंद बागड़ा, पूर्व मंडल राजेंद्र सिंह प्रेमपुरा, जिला मंत्री अरुण रिणवा, मनोहर सिंह रूपपुरा, 

विज्ञापन

पार्षद खेताराम सिसोदिया, तुलसीराम कुमावत, नरसीराम कुमावत, अयूब शेख, भागीरथ कुमावत, सरवन सोनी, जिला उपाध्यक्ष विजयसिंह पलाड़ा, राजेश गुर्जर मंडल महामंत्री, राजेंद्र सिंह, सुशील काबरा, मंडल उपाध्यक्ष किशन गुर्जर, नथमल शर्मा, आनंद व्यास, ओम प्रकाश सेन, रूपसिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमल राजोरिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कलावती गट्टानी, सरवनसिंह काकरिया, रुपाराम बावरी, गिरिराज शर्मा समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group
विज्ञापन

Latest News