विज्ञापन

कुचामन में जिला रसद विभाग की कार्यवाही, खाद्य सुरक्षा विभाग व रसद विभाग संयुक्त टीम ने किया शुद्ध आहार— मिलावट पर अभियान के तहत निरीक्षण

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Tue, 09-Sep-2025

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशों  आमजन को शुद्ध एवं गुणवतापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाये जाने हेतु "शुद्ध आहार —मिलावट पर वार" अभियान के तहत कारवाई लगातार जारी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी  बताया की त्योहार को मद्देनजर रखते हुए जिले में सघन अभियान चलाया जा रहा है।

 

विज्ञापन

इसी के तहत मंगलवार को कुचामन में जिला रसद विभाग के प्रवर्तक अधिकारी दीपक व खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल की संयुक्त टीम द्वारा मेगा हाइवे पर होटल, मार्ट एवं जनरल स्टोर सहित श्री श्याम रेस्टोरेंट एवं मिष्ठान भंडार,अमित जनरल स्टोर एवं डी मार्ट आदि का निरीक्षण कर खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन, साफ सफाई एवं खाद्य सामग्री पर पैकेजिंग दिनांक एवं उपयोग दिनांक की जांच की गई। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान श्री श्याम रेस्टोरेंट एवं मिष्ठान भंडार से अवधिवार 13 लीटर कोल्ड ड्रिंक एवं 3 किलोग्राम चॉकलेट को मौके पर ही नष्ट करवाया गया, वहीं अमित जनरल स्टोर से मूंग दाल व चना दाल का नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला में भिजवाया गया है। साथ ही फर्म को एफएसएसए 2006 की धारा 32 का इम्प्रूव नोटिस दिया गया. 

उन्होंने बताया कि आमजन को बार बार अपील जारी की जा रही है कि उपभोक्ताओं को केवल लाइसेंसधारी या विश्वसनीय विक्रेताओ से खाद्य सामग्री क्रय एवं पैक खाद्य सामग्री पर पैकेजिंग दिनांक, उपयोग दिनांक देखकर ही खरीदे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News