मारवाड़ पीजी महाविद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस पर आयोजित हुई कार्यशाला
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Tue, 15-Jul-2025 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : स्टेशन रोड स्थित मारवाड़ पीजी महाविद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस 2025 पर कौशल जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ महाविद्यालय के निदेशक सुल्तानसिंह थालौड़, अध्यक्ष बनवारी लाल पचार तथा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार बिजारणियां ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय में संचालित 3 राज गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स ने अपने कौशल को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न स्टॉल के माध्यम से हस्त निर्मित सजावटी, सिलाई, आर्ट एवं खाद्य पदार्थों द्वारा महिला सशक्तिकरण, बुनियादी सुविधाओं, वित्तीय राहत और वैश्विक अवसरों के लिए कौशल को शामिल करते हुए प्रदर्शनी को प्रस्तुत किया।
जीसीए ललिता गुर्जर ने बताया कि सीनियर अंडर ऑफिसर प्रेरणा राठौड़ जबकि अंडर ऑफिसर कृपा राठौड़, सार्जेंट निकिता तथा कॉर्पोरल राखी ने अपनी अपनी स्टॉल द्वारा उद्यमी भारत बदलता भारत के माध्यम से युवाओं के कौशल और क्षमता में निवेश करने की सभी क्षेत्रों की सामूहिक जि़म्मेदारी को रेखांकित किया।
इस अवसर पर निदेशक सुल्तान सिंह थालौड़ ने बताया कि युवाओं को प्रासंगिक कौशल प्रदान करने से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है। प्राचार्य डॉ. एस.आर. कुमावत ने विश्व युवा कौशल दिवस 2025 की थीम-एआई और डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम की कौशल क्षमता को विकसित करते हुए कौशल विकास अपनाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ रविंद्र सिंह यादव, ईश्वरराम बुगालिया, सुखराम चौधरी, नितेश कुमार शर्मा, जगदीश बिश्नोई, बलवीर लोछब, सुरेश कुमार मिश्रा, निकिता, शिवानी तथा राहुल उपस्थित रहे।