विज्ञापन

70वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टैगोर स्कूल कीतलसर की छात्राओं ने जीता सिल्वर

शौकत खान Fri, 25-Sep-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। 70 वीं जिला स्तरीय वालीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता में टैगोर स्कूल कीतलसर की 17 वर्षीय छात्राओं ने जिले में लगातार दूसरी बार द्वितीय स्थान का सिल्वर मेडल प्राप्त किया। छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चावंडिया (नागौर) के मैदान पर गत तीन दिनों तक चला, जिसमें जिले के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों की कुल 24 टीमों ने भाग लिया। 

विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में टैगोर स्कूल कीतलसर की टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल दिखाते हुए फाइनल तक जगह बनाई। कड़े मुकाबले के बाद टीम को 70वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ और सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। पिछले वर्ष भी छात्राओं ने इसी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया था, इस बार भी उन्होंने अपने प्रदर्शन को दोहराते हुए लगातार दूसरी बार सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

विज्ञापन

स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चावंडिया (नागौर) में आयोजित हुई। इस दौरान निदेशक जगदीश चोयल ने मेडल व ट्रॉफी वितरित किये। इस अवसर पर अध्यापक-नरेश चौहान, राम प्रकाश, सुनील, जुगल,, मुकेश, कानाराम, बहादुर सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्राचार्य ने कहा कि छात्राओं ने अनुशासन व मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News