5 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के राजस्व वसूली अभियान के तहत की प्रभावी कार्रवाई
![]() |
शौकत खान | Fri, 25-Sep-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। सहायक अभियंता एवीवीएनएल डेगाना के निर्देशन में विद्युत बकाया राजस्व की वसूली हेतु विशेष अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान बकायादार उपभोक्ताओं से लंबित विद्युत बिलों की राशि जमा करवाने के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
अभियान के तहत 5 हजार रुपए से अधिक की बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा करवाने हेतु सूचित किया जा रहा है। निर्धारित राशि जमा नहीं करवाने की स्थिति में मौके पर ही विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज 5 हजार रुपए से अधिक बकाया वाले 16 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन मौके पर विच्छेदित किए गए तथा 1 कृषि उपभोक्ता का ट्रांसफार्मर उतारा गया।
राजस्व वसूली की कार्यवाही आगे भी 30 सितम्बर तक निरंतर जाती रहेगी। विभाग द्वारा राजस्व वसूली को प्राथमिकता देते हुए बकाया राशि की वसूली के लिए निरंतर एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अपने लंबित विद्युत बिलों का भुगतान समय पर करें तथा विद्युत कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई से बचें।
विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित-