विज्ञापन

37 करोड़ की लागत से बन रहा चांदारूण आरओबी-आरयूबी, आरयूबी 30 अगस्त तक खुलने की उम्मीद

शौकत खान Mon, 03-Aug-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) शहर के उत्तर पश्चिम रेलवे के डेगाना जंक्शन स्थित चांदारूण एलसी-72 पर करीब 37 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे आरओबी और आरयूबी का निर्माण अब तेज गति से चल रहा है। रेलवे ने कहा है कि परियोजना तय समय-सीमा के अनुसार आगे बढ़ रही है और आरयूबी को 30 अगस्त तक यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

 
 
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि आरयूबी के बॉक्स पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं और एप्रोच रोड का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सड़क फिनिशिंग, सुरक्षा संबंधी कार्य और अन्य शेष काम 30 अगस्त तक पूरे कर आरयूबी चालू करने की योजना है।
 
 
विज्ञापन
आरओबी का काम भी प्रगति पर 
 
उन्होंने बताया कि आरओबी के पियर्स, पीएससी गर्डर लॉन्चिंग, आरई वॉल पैनलों की स्थापना तथा दोनों ओर अर्थ फिलिंग का कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में कॉपिंग और फ्रिक्शन स्लैब का निर्माण चल रहा है।
 
रेलवे ट्रैक वाले हिस्से में लगाए जाने वाले कम्पोजिट स्टील गर्डर साइट पर पहुंच चुके हैं। इनके लॉन्चिंग के लिए विशेष रेलवे ब्लॉक और मुख्यालय से तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। सुरक्षा मानकों के तहत यह नियमित प्रक्रिया है। रेलवे ने 30 अगस्त तक स्टील गर्डर लॉन्च करने और नवंबर 2026 तक पूरे आरओबी का निर्माण एवं कमीशनिंग पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
 
 
जाम से मिलेगी स्थाई राहत  
 
परियोजना पूरी होने के बाद डेगाना शहर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को समपार फाटक पर लगने वाले जाम से स्थाई राहत मिलेगी। साथ ही सड़क और रेल यातायात अधिक सुरक्षित व सुगम होगा। रेलवे प्रशासन ने कहा कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि इसे तय समय में पूरा किया जा सके।
 
 
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News