लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। तहसील के गांव हीरावती में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया जिसमें से दो घरों में लाखों की चपत लगाने में सफल रहे। वहीं तीसरे घर में जाग होने से चोर फरार हो गए। घटना को लेकर ग्रामीणों ने गहरा आक्रोश देखा गया है। किशनलाल डूडी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि मेरे भतीजे नन्दलाल डूडी के मकान में चोरी की घटना हो गई।
विज्ञापन
चोरों ने घर के पिछे की खिड़की तोडकर लगभग साढ़े 9 लाख रूपये नगदी व 65 लाख रूपये के 63 भरी सोने के जेवर, 80 भरी चांदी के जेवर सहित करीब 70 लाख रुपए की चपत लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
ईधर दूसरी तरफ ऊंचला बास हीरावती निवासी गणेश सिंह रावणा राजपूत के घर पर कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर चोर करीब 12 लाख रुपए के नगदी और गहने चोरी कर ले गए है। एक साथ तीन घरों में सेंध मारी से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला।
घटना के विरोध में सरपंच गणेशराम चबराल के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण लाडनूं पुलिस थाना में एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने सीओ विक्की नागपाल से मुलाकात कर चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने की बात कही। वहीं अगले पांच दिनों में चोरों का खुलासा नहीं होने पर थाने के बाहर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।