राज्यपाल बागड़े रहे मकराना के अल्प प्रवास पर
| मोहम्मद शहजाद | Sun, 19-Apr-2026 |
|---|
मकराना(नागौर डेली न्यूज)। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े रविवार को मकराना के अल्प प्रवास पर रहे। इस दौरान राज्यपाल ने मकराना विधायक जाकिर हुसैन गेसावत के भतीजों के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल सायं लगभग 05:40 बजे मंगलाना रोड स्थित हसीना गार्डन पहुँचे, जहां राज्यपाल बागड़े ने नवविवाहित जोड़ों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सुखद एवं उज्ज्वल दाम्पत्य जीवन की मंगलकामना की। समारोह स्थल पर विधायक जाकिर हुसैन गेसावत एवं उनके परिजनों ने महामहिम का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।