विज्ञापन

सुजानपुरा गांव में करंट लगने से दो भैंस की मौत, पीडि़त ने चित्तावा थाने में दी तहरीर

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 31-Aug-2025

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : समीपस्थ ग्राम सुजानपुरा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो भैंस काल कवलित हो गई। इस संबंध में सुजानपुरा निवासी पूर्व सरपंच घासीराम गुर्जर ने चित्तावा थाने में तहरीर देकर बताया कि घर के निकट बाड़े में लगे विद्युत पोल में हाईटेंशन करंट दौडऩे के कारण बाड़े में बंधी दो भैंस की मौत हो गई।

 

विज्ञापन

पीडि़त ने मुआवजा दिलाने की मांग की है। कुचामन ब्लॉक के दीपपुरा पंचायत के गांव सुजानपुरा में पूर्व सरपंच घासीराम गुर्जर  की ढाणी में शनिवार रात 10 बजे उस वक्त हडक़ंप मच गया जब 11 केवी की हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर ट्रांसफार्मर गिरने के कारण से एलटी सर्विस में 11 हजार केवी का करंट फैल गया। हादसे में घासीराम गुर्जर की दो भैंस करंट की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में किसान को करीब तीन लाख रुपए की आर्थिक क्षति हुई है, जिससे वह सदमे में है। 

विज्ञापन

इस हादसे में उनके कुंए की मोटर भी जल गई जिससे भी उन्हें करीब एक लाख रू पये का नुकसान हुआ है। हादसे की सूचना विद्युत विभाग, पशु चिकित्सालय विभाग सहित तहसील प्रशासन को दी गई। सूचना पाकर मौके पर तहसील विभाग से पटवारी औमप्रकाश कांसोटिया और विद्युत विभाग से लाइनमैन शेर सिंह तथा पशु चिकित्सा विभाग से डॉक्टर बनवारी लाल गौरा तथा कंपाउडर मनोज कुमार मौके पर पहुंचे।

 

वहीं उक्त मामले के सम्बन्ध में पीडि़त परिवार द्वारा चितावा थाने मे तहरीर दी गई जिस पर चितावा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। चितावा पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सक डॉक्टर बनवारी लाल गोरा और कम्पाउंडर मनोज कुमार द्वारा मृतक भैंसों का पोस्टमार्टम करवाकर जहां शुरू कर दी है।

ग्रामीणों की मांग, बिजली व्यवस्था हो दुरुस्त
 
इस हादसे के बाद पूरे गांव में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी फैल गई है। सामाजिक कार्यकर्ता भगतसिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एवं विश्व जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष परसाराम बुगालिया, दीपाराम, औंकारमल गुर्जर और ग्रामीणों ने मांग की है कि टूटे तारों की तुरंत मरम्मत करवाई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय अपनाए जाएं।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News