शाला दर्पण पोर्टल को सत्र कलेंडर के अनुसार अपडेट करें : सीबीईओ खोखर
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Wed, 30-Jul-2025 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कुचामन ब्लॉक के पीईईओ/यूसीईईओ शाला दर्पण प्रभारियों की एक दिवसीय मीटिंग बुधवार को आयोजित की गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल खोखर ने कुचामन सिटी ब्लॉक के सभी शाला दर्पण प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि
राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार समस्त राजकीय विद्यालयों के समस्त संसाधनों यथा विद्यार्थी, विद्यालय तथा कार्मिकों की ऑनलाइन सूचना शाला दर्पण पोर्टल पर नियमित अपडेट करें।
सीबीईओ खोखर ने शाला दर्पण पोर्टल पर दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक, त्रैमासिक आधार पर समय समय पर करणीय कार्य / प्रविष्ठियो बाबत निर्देशित किया। खोखर ने कहा कि वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित कर जियो टैगिंग जरूर करना है।