लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने वर्मा परिवार के सौजन्य से बांटी खुशियां
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Thu, 02-Oct-2025 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने प्रान्त 3233 ई-2 द्वारा निर्धारित सेवा सप्ताह के अंतर्गत श्रीमती मुन्नी देवी वर्मा एवं उनके पुत्र क्लब के निदेशक लॉयन चन्द्रकुमार वर्मा के सौजन्य से वृद्धजनों को खाद्य सामग्री पहुंचाकर सहयोग किया। अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा, संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, लॉयन विष्णु मोयल ने वृद्धजनों के घर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी एवं खाद्य सामग्री प्रदान की।
वृद्धजनों ने वर्मा परिवार एवं लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट को दुआएं दी। लॉयन रेखा काबरा ने बताया कि सेवा सप्ताह के प्रथम दिन की थीम ‘वृद्धजनों की सेवा’ के तहत यह नेक कार्य कर खुशियां बांटी गई। लॉयन राम काबरा ने बताया अपने लिए जिये तो क्या जिये औरों के लिए भी जिये की भावना से क्लब द्वारा वर्मा परिवार के सौजन्य से सेवा कार्य निरंतर जारी है।